ऋतुओं की सीख
ऋतुएं आती जाती है,
जीवन का पाठ सिखाती है।
हर मौसम का अपना रंग,
सुख-दुख की है अद्भुत संग।
गर्मी में तपन का एहसास,
सिखाती है धीरज का खास।
बरसात में आती है बौछार,
सपनों को देती नया आकार।
सर्दी की ठंडी चादर में,
सुकून का मिलता है बसेरा।
वसंत में फूलों की बहार,
जीवन में भरती है प्यार।
ऋतुएं यूँ ही बदलती जाए,
हमको नए सबक सिखाए।
प्रकृति का ये सुंदर उपहार,
सिखाता है जीना हर बार।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
विचार मंच को पसन्द करने के लिए आप का धन्यवाद